सी0ओ0 तिलोई द्वारा थाना फुरसतगंज पर व्यापारी बन्धुओ के साथ गोष्ठी कर किया मेला भ्रमण

अमेठी। क्षेत्राधिकारी तिलोई अजय कुमार सिंह द्वारा थाना फुरसतगंज पर मूर्ति विसर्जन के दौरान लगने वाले मेले मे दुकान लगाने वाले व्यापारी बंधुओ के साथ मीटिंग की गई।व्यापारी बन्धुओ से वार्ता कर उनकी समस्याओ को सुना गया तथा समस्याओ के निराकरण हेतु थानाध्यक्ष फुरसतगंज को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए व उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध मे आश्वस्त किया गया।मेले मे शान्ति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने मे पुलिस बल की सहायता हेतु अपील की गई तदोपरान्त सम्पूर्ण मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्ािा का जायजा लिया।