नये औद्योगिक क्षेत्र की आईआईए की मांग को नगर विधायक ने विधान सभा में रखा प्रस्ताव

सहारनपुर। चैप्टर चेयरमेन अनूप खन्ना की अध्यक्षता में एक बैठक आईआईए कार्यालय टेंड सेन्टर, प्रताप मार्किट सहारनपुर में आहूत की गई। चेयरमैन अनूप खन्ना ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को बताया’ कि संस्था द्वारा माननीय राजीव गुम्बर नगर विधायक के समक्ष जनपद सहारनपुर में एक या दो औद्योगिक क्षेत्र विकसित करवाये जाने की मांग को रखा गया था  कि उ०प्र० ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आईआईए सहारनपुर चैप्टर के सदस्यो द्वारा लगभग 2200 करोड रूपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये थे परन्तु एमओयू को धरातल पर लाने के लिए भूमि की समस्या आ रही है।

वर्तमान में जनपद सहारनपुर में जो औद्यागिक स्थापित क्षेत्र है उनमें नये उद्योग लगाने के लिए भूमि उपलब्ध नही है जिस कारण से नई औद्योगिक इकाईयां स्थापित नही हो पा रही है इसलिए जनपद सहारनपुर में एक या दो नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। ’संस्था की इस मांग को माननीय नगर विधायक द्वारा विधान सभा में रखते हुए कहा कि जनपद सहारनपुर में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाये और इस मांग पर अविलम्ब कार्यवाही की जाये। ताकि जनपद सहारनपुर में औद्योगिकरण तेजी से हो सकें। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर अपने समस्त सदस्यों की ओर से माननीय नगर विधायक राजीव गुम्बर जी का धन्यवाद करती है कि उन्होने संस्था की मांग को विधान सभा में उठाया।’

’बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, विशेष आमंत्रित सदस्य (सीईसी) आरकेधवन, कोषाध्यक्ष राही मक्कड, मंडलीय सचिव गौरव चौपड़ा, परमजीत सिंह, उद्योग बन्धु कन्वीनर प्रियेश गर्ग, दर्शन कुमार गुप्ता, श्रम विभाग कन्वीनर अनूज जैन, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र कन्वीनर शिवम गोयल, यूथ विंग कन्वीनर कुशल शर्मा, को - कन्वीनर संयम सेठी, अमित अरोड़ा, गुलबशर, सागर भटनागर इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।