फैसल सलमानी सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी का प्रदेश कार्यकारिणी का फैसल सलमानी को सदस्य मनोनीत किया गया है जिस पर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को जो सम्मान दिया है वह हम सभी का सम्मान है। पार्टी कार्यालय पर किया गया जोरदार स्वागत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सरफराज खान ने कहा कि पार्टी को समर्पित फैसल सलमानी को जो सम्मान दिया है वह प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है और इससे कार्य करता का और अधिक मनोबल बढ़ेगा। महानगर अध्यक्ष आजम शाह ने कहा 2024 की तैयारी में जुट जाए सभी कार्यकर्ता फैसल सलमानी पार्टी के पुराने सिपाही हैं। 

राष्ट्रीय अखिलेश यादव आभार 

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आभार व्यक्त करते कहा थी पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सोफा है उसके लिए वह उनके आभारी रहेंगे और संगठन मजबूती में अपना अमूल्य योगदान देते रहेंगे। स्वागत करने वालों में पार्षद फहाद सलीम वरिष्ठ नेता चौधरी अब्दुल कपूर जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी मुस्तकीम राणा चौधरी जुमला सिंह महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष महजबी खान श्रीमती सुरैया खान चौधरी अंजू रानी विधानसभा अध्यक्ष जिन्दी गुर्जर कंवरपाल अहमदपुर वेदपाल पटनी राजकुमार बिरला अफरोज रहमानी इशरत शब्बो रब्बानी आदि मौजूद रहे।