भाजपा भागूवाला मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

नजीबाबाद : भागूवाला मंडल में राजकुमार प्रजापति की अध्यक्षता एवं चौधरी ईशम सिंह के संचालन में  महत्वपूर्ण बैठक का विधान परिषद बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव एवं सेवा पखवाड़े के संबंध में आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में स्नातक एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त रहे मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक "सेवा पखवाड़ा" के रूप में मनाया जाना है जिसके  बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया अपने संबोधन में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं कार्यकर्ताओं के परिश्रम और प्रयास से आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है इसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं को है भारतीय जनता पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता भी किसी भी हद तक जा सकता है एमएलसी डॉ व्यस्त ने  पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि संभवतः जनवरी-फरवरी 2023 में स्नातक क्षेत्र के चुनाव संभावित हैं । 

 इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अधिक से अधिक 2019 तक स्नातक कर चुके मतदाताओं के वोट बनवाने के लिए जी जान से जुट जायें साथ में क्षेत्रीय संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ डॉ. बीरबल सिंह, नजीबाबाद ब्लाक प्रमुख चौधरी तपराज सिंह देशवाल, निकाय चुनाव के जिला संयोजक राजीव अग्रवाल, जिला मंत्री बलराज  त्यागी,  विक्रांत चौधरी,चौधरी ओंकार सिंह, कमल सैनी, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, कपिल राजपूत, महामंत्री अशोक राजपूत, पीएस राठी, मयंक चौहान, राजेंद्र सिंह, नौभार सिंह,सागर बडोला, महावीर राणा, रोहताश सिंह, कालूराम भारती, मनोज राठी, रतिराम सिंह, गजेंद्र सिंह, राजेन्द सिंह, गजेंद्र पाल सिंह, जयपाल सिंह राजपूत, सुदेश गुप्ता, नरेंद्र कमल सैनी ओंकार सिंह, गायत्री निराला रणवीर सिंह निराला ओम कुमार शर्मा, नरेश सैनी, राकेश पाल,सहित कार्यक्रम में मंडल के मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।