प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होगा विराट सम्मेलन

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मथुरा में विराट व्यापारी समागम नवीन मंडी परिसर में आयोजन किया जा रहा है।आयोजन में बड़े व्यापारियों के साथ-साथ मध्यम तबके के व्यापारी, ढकेल, खौमचे वाले भी शामिल रहेंगे।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने 17 सित. को आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया मोदी जी का इस दिन 73वां जन्मदिन होने के कारण 73 सवा मनी का भोग लगाया जायेगा। 

करीब 4 हजार किलो देशी घी के लड्डू बनेंगे। इसके अलावा उनकी 73 फीट ऊंची प्रतिमा (स्टेच्यू) बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी दिन मुकुंद बिहार मसानी पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्य समिति की बैठक प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी जो दोपहर एक बजे तक चलेगी। इस बैठक में समूचे देश के करीब 500 प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। दोपहर तीन बजे से 6 बजे तक नवीन मंडी परिसर बाईपास में व्यापारी समागम सम्मेलन होगा। इसमें करीब 5 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है।