पुलिस ने किया देह व्यापार का खुलासा सात गिरफ्तार

मथुरा। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे देह व्यापार के खिलाफ अभियान में छाता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने तीन महिला सहित सात को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी छाता के नेतृत्व में इलाका पुलिस ने एन एच 19 ब्रज भूमि ढाबा से पर छापा मारा। यहां अन्तर्राजीय म0प्र0 व झारखण्ड से बुलाई कॉलगर्ल्स देह व्यापार कर रही थी।

 पुलिस को देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने विक्रम पुत्र दीपचन्द भगत सिह पुत्र भूदेव व बालो उर्फ बल्लो पुत्र जोरमल निवासी महराना थाना बरसाना लक्ष्मण सैनी पुत्र इन्द्रपाल सैनी निवासी आबकारी मौहल्ला कस्बा व थाना छाता व तीन अभियुक्ता को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने एक कार क्रेटा न0 यूपी 85बीएक्स 8463 ,34,010/- रूपये नकद ,देह व्यापार से सम्बन्धित अन्य आपत्तिजनक सामग्री आदि बरामद की है।