CHSE Odisha Plus 2 Arts Result 2022: 12वीं क्लास के नतीजे आज किए जाएंगे जारी

CHSE Odisha 12th Arts Result 2022: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने कक्षा 12वीं आर्ट्स के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर चेक कर सकेंगे। नतीजे आज शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे। आर्ट्स के साथ वोकेशनल के नतीजे भी जारी किए जाएंगे।

ओडिशा बोर्ड 12वीं कक्षा के करीब 3  लाख छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट पहले जारी कर चुका है। सबसे अधिक बच्चे आर्ट्स में हैं।सीएचएसई ने 12वीं की परीक्षाएं 28 अप्रैल से 31 मई तक आयोजित की थीं।

इस साल, कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल स्ट्रीम में कुल 3,21,508 छात्रों ने ओडिशा प्लस टू या कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दी, विज्ञान और कॉमर्स स्ट्रीम में छात्रों की संख्या 78,077 और 24,136 है। 

Odisha CHSE 12th result 2022: कैसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।

यहां होम पेज पर दिए गए लिंक ओडिशा सीएचएसई रिजल्ट 2022 पर क्लिक करें।

यहां मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।

सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।