जिला पंचायत सदस्य ने तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को दिलाया घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प

ग्रामीणों को वितरित किए एक हजार तिरंगा

पीलीभीत। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले भर में शहर कस्बों और गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही । जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। यात्रा में मुस्लिमों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वही देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही। इसको लेकर जिले भर में कई गतिविधियां की जा रही हैं। इसके तहत शनिवार को मरौरी ब्लॉक के  सिरसा सरदाह में वार्ड नंबर 13 के जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा को ग्राम प्रधान बेला मती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रुक-रुककर लोगों से संकल्प कराया कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। 

जिला पंचायत सदस्य की ओर से एक हजार तिरंगा लोगों को निशुल्क वितरित किए गए। तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं में उत्साह देखते बन रहा था डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों पर लोग थिरकते नजर आए। यह यात्रा डीजे के साथ सिरसा सरदाह ढेरम मडरिया मिलक घेरा कल्यानपुर देवीपुरा गुर्ज गौटिया सड़ा लालपुर नौगवां दियुरी दियूरा बंजरिया भूड़ा सरैंदा पिपरिया नवदिया बिठौरा कला कंजा हरैया माला कॉलोनी गांधीनगर रामनगरिया महुआ गोयल कॉलोनी रिछोला होते हुए सिरसा सरदाह गांव में खत्म हुई। 

अजय कुमार ने बताया तिरंगा हमारी आन बान और शान है इसे हम कभी भी झुकने नहीं देंगे जान देकर भी इसकी हम रक्षा करेंगे। इसमें जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य जमशेर खान मनोज सक्सेना दिगंबर सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।