प्रेम भाव में रंगा हुआ।
तीन रंगों से सजा हुआ।।
देश के गौरव का अभिमान है।
भारतीय एकता की शान है।।
धरा - गगन में स्वराज लहराए।
विश्व में हिन्दोस्तां का मान बढ़ाए।।
स्वतंत्रता को दर्शाने वाला।
कर्मपथ पर आगे बढ़ाने वाला।।
केसरिया रंग में इसके बलिदान समाएं।
हरा रंग सुख - समृद्धि की पहचान कराएं।।
श्वेत रंग शांति - सत्य का मार्ग दिखाएं।
चक्र का नील रंग अंबर पर छाए।।
वीरों की गाथाएं गाता।
देश को सम्मान दिलाता।।
हमें बहुत ही प्यारा है।
विजयी विश्व तिरंगा हमारा है।।
-वंदना अग्रवाल 'निराली'
लखनऊ, उत्तर प्रदेश