तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक : दिनेश शर्मा , भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

मथुरा। भाजपा महानगर द्वारा आज डीग चौराहा से मंडी रामदास, होली गेट आगरा रोड तक निकाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा  कि तिरंगा हमारे आन-बान-शान का प्रतीक है। इससे व्यक्ति और देश को ताकत मिलती है।इसी से हमारी पहचान है। यह हमारे राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है। पिछले सात दशकों से अधिक समय से सशस्त्र सेना बलों के सदस्यों सहित अनेक नागरिकों ने तिरंगे की शान को बनाए रखने के लिए निरंतर अपने जीवन न्यौछावर किए है। 

यात्रा में विधायक श्रीकांत शर्मा ,एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ,महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महानगर संयोजक तिरंगा यात्रा अभियान  प्रदीप गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी,  महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु , पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ,नगर पालिका पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल, रविकांत गर्ग, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी , मुकेश खंडेलवाल, चेतन स्वरूप पाराशर, मदन मोहन श्री वास्तव,  भूपेंद्र चौधरी, विजय शर्मा पार्षद मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, अनीश वर्मा, राजीव राज पाठक, दीपा अग्रवाल ,पार्षद मीरा मित्तल आदि मौजूद रहे।