युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,गम्भीर रूप से घायल

कर्नलगंज ( गोण्डा)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज- परसपुर मार्ग स्थित चकरौत चौराहे के पास शुक्रवार की शाम को सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम शीशामऊ के अर्जुन पुरवा निवासी राजेश पासवान शुक्रवार की शाम को चकरौत गया था और चौराहे से थोड़ा आगे सड़क पर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा राजेश के परिजनों को सूचना देकर घायलावस्था में उसे अस्पताल भेजवाया गया।