सांसद प्रतिनिधि यू पी सिंह व वन क्षेत्राधिकारी ने वृक्षारोपण कर निकाली तिरंगा यात्रा

मनकापुर (गोंडा )। विकासखंड मनकापुर के ग्राम सभा सिसवा में आजादी के अमृत महोत्सव व वृक्षारोपण जन आंदोलन में सांसद प्रतिनिधि यू पी सिंह व वन क्षेत्राधिकारी बिनोद कुमार नायक ने सामूहिक रूप से हरिशंकरी पौधों का रोपण किया।ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार दुबे के  अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा वितरण कर सामूहिक रूप से तिरंगा यात्रा निकाली गई।इस अवसर पर आज्ञाराम मौर्य,राज नरायण शुक्ला, कृष्ण कुमार शुक्ला, शेष नरायण शुक्ला, हरिशंकर शुक्ला, दिव्यांशु दुबे,अभिषेक मिश्रा, अर्जुन यादव आदि लोग मौजूद रहे।