देसी गर्ल ने खुद को लेकर किया मजेदार खुलासा, प्रियंका चोपड़ा की इस आदत से परेशान हुए पति

प्रियंका चोपड़ा ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराया है। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब इंजॉय कर रही है। प्रियंका चोपड़ा समय समय पर निक जोनस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है, जिसे फैंस भी काफी पसंद करते है।

 हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक ऐसी आदत का खुलासा किया जिसकी वजह से उनके पति उनसे काफी परेशान है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक है। दोनों को जब भी साथ में देखा जाता है ,तब यह दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते है। निक जितना प्रियंका से प्यार करते है, उसे देखकर यह तो नहीं लगता है कि उन्हें प्रियंका के बारे में कोई चीज पसंद नहीं होगी, लेकिन हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक ऐसी आदत का खुलासा किया, जिसने निक की नाक में दम करके रखा है।

प्रियंका अपने पति को चिढ़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। पूरी दुनिया में एक खास पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपने बारे में एक ऐसा खुलासा किया जो उनके फैंस को अब तक हजम नहीं हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो अपने पति निक जोनस का सामान चुराती है। प्रियंका ने यह भी बताया कि ऐसी करने में उन्हें काफी मजा आता है।

प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे से उनके फैंस को जहां जोरदार झटका लगा तो वहीं उनके अपने पति को परेशान करने की आदत पर हंसी भी ले रहे है। प्रियंका को कई बार निक की जैकेट और कपड़ो में स्पॉट किया गया है। प्रियंका की मानें तो, वो निक के जूते भी चोरी करके पहनना चाहती हैं, लेकिन अफसोस पति के जूते फिट नहीं आने की वजह से देसी गर्ल की यह इच्छा पूरी नही हो पाई। प्रियंका चोपड़ा ने दिल खोलकर और बिना डरे इस बात को कबूल किया कि वो अपने पति की वॉर्डरोब से लगभग सब कुछ चुरा चुकी है। जुतों को छोड़कर प्रियंका ने अपने पति के कपड़े और यहां तक कि उनके सनग्लासेस भी नहीं छोड़े। प्रियंका इसे भी चुरा कर पहन चुकी है। अब प्रियंका को यह सब करने में भले ही मजा आ रहा हो, लेकिन निक जोनस उनकी इस आदत से बेशक काफी परेशान है।