बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेसेस कभी पैसों के लिए कर चुकी हैं ग्रेड फिल्मों में काम, लिस्ट देखकर हो जाएंगे हैरान

हर कोई हीरो और हीरोइन बनने का सपना देखता है और उस सपने को लेकर ना जाने कितने लोग सपनों की मायानगरी मुंबई पहुंच जाते है लेकिन बॉलीवुड में अपनी अलह पहचान बनाना कोई आम बात नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने के लिए ना जाने कितने पापड़ बेलने पड़ते है। तब जाकर कोई बॉलीवुड में अपनी पहचान बना पाता है। आज हम कुछ ऐसी ही फेमस बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात कर रहे हैं, जो फिल्मों में कुछ बड़ा करने से पहले बी ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

कैटरीना कैफ

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कैटरीना कैफ का आता है। जी हां आप ने सभी पढ़ा। कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। हालांकि अपने शुरुआती दिनों में कैटरीना कैफ बी-ग्रेड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म बूम में काम किया था। फिल्म में एक्ट्रेस ने कई बोल्ड सीन भी दिए थे।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। नेहा धूपिया ने भी बी-ग्रेड फिल्म में काम किया है। उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म शीशा में काम किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के कई सारे बोल्ड सीन्स दिए थे। जिनसे उन्हें खूब सूर्खियां भी मिली थी।

मनीषा कोइराला

अपने टाइम की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपनी फिल्मी करियर में ना जाने कितनी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अनिल कपूर से लेकर सलमान खान जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ बिग स्क्रीन पर नजर आई। मगर ये बात कम ही लोग जानते है कि मनीषा ने बी ग्रेड फिल्म में काम किया है। वह एक छोटी सी लव स्टोरी में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर शौरी दिखे थे।

ईशा कोप्पिकर

बॉलीवुड की खल्लास गर्ल ईशा कोप्पिकर फिल्म डॉन में शाहरुख खान के साथ नजर आई थी। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने कई सारी फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं। लेकिन उन्होंने हसीना-स्मार्ट, सेक्सी, डेंजरस और गर्लफ्रेंड जैसी कई बी ग्रेड फिल्मों में काम किया है।

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में एक हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई अच्छी फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने बी-ग्रेड फिल्म में भी काम किया है। इसमें कई बोल्ड सीन दिखाए गए हैं। ये फिल्म साल 2000 में आई डिवाइन टेंपल खजुराहो है।