अब कार्यदायी संस्थाओं से लिया जाएगा खनिज सामाग्री का हिसाब: जिलाधिकारी

सहारनपुर: जिले में कार्यरत सरकारी कार्यदायी संस्थाओं के नाम पर होने वाले खेल पर अब रोक लगेगी। सरकारी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा उपयोग में लाई गई खनिज समाग्री की स्थिति जानने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ने कार्यदायी संस्थााओं की बैठक आगामी 29 अगस्त 22 को बुलाई है। बैठक से स्पष्ट हो जाएगा कि किस कार्यदायी संस्था ने कितना खनिज सामग्री का उपयोग किया है और कितनी रायल्टी और खनिज मूल्य दिया है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व द्वारा कार्यदायी संस्थाओं को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि जनपद सहारनपुर में कराये जा रहे निर्माण कार्यों में प्रयुक्त खनिजों की रायल्टी जमा कराये जाने हेतु सभी को पत्र भेजा गया था किन्तु किसी भी कार्यदायी संस्था द्वारा कोई सूचना अब खनन कार्यालय को उपलब्ध नहीं करायी गयी है, जिससे स्थिति असंतोषजनक बनी हुई है। शासन द्वारा अलौह खनन के मद में जनपद सहारनपुर में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 120 करोड रुपए का लक्ष्य  निर्धारित किया गया है। बीते 11 जुलाई 2017 से ऑनलाईन रायल्टी के भुगतान हेतु ई-एम.एम.- 11 प्रपत्र लागू किया है। 

उक्त व्यवस्था अन्तर्गत खनन पटटा धारक द्वारा ऑनलाईन  भुगतान के आधार पर स्वयं ई-एम.एम.-11 जनरेट किया जा रहा है, इसलिए यह महत्वपूर्ण हो गया है कि निर्माण कार्यों में प्रयुक्त उपखनिज के सापेक्ष ठेकेदारों द्वारा कार्यदायी संस्थाओं में प्रस्तुत ई-एम.एम.-11 का सत्यापन किया जाए। जितने उपखनिज की मात्रा के सापेक्ष ई-एम एम.-11 ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जाता है, उसे अवैध खनन मानते हुये नियमानुसार कार्यवाही करते हुए रायल्टी का भुगतान किया जाये। 2022-23 में अलौह खनन के मद में निर्धारित रायल्टी की शत-प्रतिशत प्राप्ति किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। किन्तु कार्यदायी संस्थाओं  सूचना प्राप्त नही हो रही है। 

ये हैं जनपद की कार्यदायी संस्थाएं -सचिव, सहारनपुर विकास प्राधिकरण संहारनपुर, नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर,अधिशासी अभियन्ता, उत्तर प्रदेश जल निगम सहारनपुर, अधिशासी, अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग सहारनपुर, अधिशासी अभियन्ता, सिचाई विभाग, सहारनपुर, अधिशासी अभियन्ता, आवास विकास सहारनपुर,परियोजना प्रबंधक, राजकीय निर्माण निगम, सहारनपुर, परियोजना निदेशक, ग्रामीण अभियंत्रण, सहारनपुर, प्रोजेक्ट मैनेजर जल निगम सहारनपुर, अधिशासी अभियन्ता, नलकूप, सहारनपुर, अधिशासी अभियन्ता, राज्य सेतु निगम, सहारनपुर,उपनिदेशक, मण्डी, परिषद, सहारनपुर, जिला नगरीय विकास अभिकरण, सहारनपुर, समस्त अधिशासी, अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत सहारनपुर।