आजमगढ़ को दिया 143 करोड़ का 50 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद में आगमन जिले के उत्तरी छोर आईटीआई के मैदान में हुआ। मुख्यमंत्री ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को जीत की बधाई देते हुए आजमगढ़ की जनता का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत लोगों को प्रमाण पत्र, कृषि यंत्र की चाभी , शहरी आवास ग्रामीण आवास की चाभी आदि तमाम लोगों को वितरण किया गया। और कुछ एक को 10 लाख का चेक वितरण किया गया। 

योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में कहा कि आजमगढ़ की पहचान पहले क्या थी? आजमगढ़ के लोग बाहर जाते थे तो उनको किराए का मकान, होटल में रूम  नहीं मिलता था। यहां के लोगों को सम्मान नही मिलता था। लेकिन पिछले 5 सालों में आजमगढ़ की छवि बदली है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे बनाने से आजमगढ़ को एक विकास का पंख लग गया है। जिससे  लखनऊ पहुंचने में मात्र 2 घंटे और आगरा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली पहुंचने में मात्र 7 घंटे लगते हैं। योगी ने कहा आजमगढ़ के विकास में सुहेलदेव विश्वविद्यालय खुल जाने से न केवल आजमगढ़ का  बल्कि जनपद के अगल-बगल जनपदों को लाभ मिलेगा। जिसके लिए धन उपलब्ध करा दिया गया है। 

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि मैं कल गोरखपुर में था। वहां रोजगार मेले का आयोजन किया गया था।  जिसमें काफी बड़ी-बड कंपनियां आई थी। वहां लगभग  5000 युवाओं को रोजगार दिया गया। इसी तरह आजमगढ़ में भी रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने ब्लैक पाटरी, हरिपुर घराने संगीत और पैरामेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही और कहां से देश 75वां आजादी दिवस मना रहा है ऐसे में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक, हर घर में तिरंगा लहराता दिखना चाहिए।