दीदी जी फाउंडेशन ने हर्ष, उमंग और खुशी के साथ मनाया सावन मिलन समारोह : डॉ0 नम्रता आनंद

पटना : राजधानी पटना के कुरथौल के राजपूताना स्थित फुलझड़ी गार्डन में दीदी जी फाउंडेशन की स्थापना डॉ0 नम्रता आनंद ने सावन की उमंग दीदी जी फाउंडेशन के संघ कार्यक्रम का आयोजन किया हरा परिधान, हरि चूड़ियां, मेहंदी आदि से सज धज कर, झूले पर बैठकर कादरी एवं बज रहे सावन के गीतो के बीच पूरे हर्षोल्लास के साथ सावन मिलन कार्यक्रम मनाया गया। 

इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर क्या गया। इसके बाद स्वर्गीय फुलझड़ी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया कांन्टिनेट श्रीमती श्वेता झा, मिस पटना दिव्यांशी, आईग्लौम मिसेज बिहार फर्स्ट रनर अप स्वर्णलता शर्मा, मिस रॉयल स्टार इंडिया अलीशा एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी सिन्हा मौजूद थीं, जिन्हें फुलबुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन गीतों पर जमकर मस्ती की। सावन गीत के साथी ही कार्यक्रम में हरी साड़ी पहन कर आई महिलाओं ने हरियाली बिखेरी। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 नम्रता आनंद, प्रेम कुमार, अखौरी योगेश कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ0 नम्रता आनंद ने कहा, सावन जीवन में हरियाली का प्रतीक है। सावन के महीने में हर हर रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह महीना सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखता है। सावन का महीना प्रकृति को समृद्ध बनाता है। सावन के मौसम में प्रकृतिक का मनोरम रूप देखने को मिलता है। इस मौसम में धरती हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। 

सावन महीने में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। भागदौड़ भरी जिंदगी में कभी कभी अपने मनोरंजन के लिए भी वक्त निकालना चाहिए। सावन मिलन महोत्सव एकता का प्रतीक है। समाज की महिलाओं के मनोरंजन के लिए हम हर साल सावन मिलन का आयोजन करते हैं, जिसमें सभी महिलाएं इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि सावन का महीना बहुत ही पवित्र होता है। 

 इस महीने में चारों तरफ हरियाली छा जाती है, निश्चित तौर पर उदास मन को कहीं ना कहीं खुशी मिलती है, सावन मिलन कार्यक्रम के जरिए एक दूसरे से भी मेल मिलाप हो जाता है। ऐसे कार्यक्रम हमें हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं। इस अवसर पर हर्ष म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सावन गीत पर आधारित प्रस्तुत देकर समां बांध दिया। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में दिवाकर कुमार वर्मा, कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली, सुप्रिया सिन्हा, सुमिता सिन्हा, आनंद कुमार सिंघल, प्रेम कुमार और डॉ0 नम्रता आनंद शामिल रही। 

मौके पर दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी सभी महिलाओं को चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, सिंदूर दिया गया। इस अवसर पर मिथिलेश सिंह, मुकेश महान, रंजना कुमारी, रंजीत प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार बसंत सिन्हा, अरविंद जी, निरंतर हर्षा,नियति सौम्या, रंजीत ठाकुर, राजकुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थिति थे। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों और मीडिया बंधुओं को सम्मानित किया गया।