रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मनाया पर्यावरण संकल्प अनुष्ठान

बांदा/कालिंजर। ऐतिहासिक पौराणिक एवं धार्मिक अजेय दुर्ग कालिंजर में वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस पर आयोजित पर्यावरण संकल्प अनुष्ठान प्रकृति ही परमात्मा का स्वरूप है का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ रानी दुर्गावती के चित्र के सामने दीप जलाकर चित्रकूटधाम के कामतानाथ मंदिर के महंत मंदनगोपालदास ने किया। कार्यक्रम की पृष्ठभूमि को बताने के लिए कालिंजर शोध संस्थान के प्रबंधक अरविंद छिरौलिया को मंच पर आंमत्रित किया गया। उन्होंने ने बताया कि महाराज जी ने संकल्प लिया है कि कालिंजर दुर्ग में अगले वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय स्तर पर मनाने का प्रयास किया जाएगा।

 चंदेल वंश के अंतिम शासक कीर्ति सिंह की पुत्री रानी दुर्गावतीथी।इनका जन्म कालिंजर दुर्ग में हुआ था। जिनका विवाह गोंडवाना के राजा दलपत सिंह के साथ हुआ था।उमा सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता बुंदेलखंड किसान मोर्चा ने कविता के माध्यम से रानी दुर्गावती के चरित्र का वर्णन किया। चंदेलों की वीर बालिका गोंडवाने की महारानी दलपत सिंह की विजय पताका गढ़ मंडला की अमर निशानी। दुर्गा दुर्गावती बन जन्मी वह अपने में अलवेली थी बचपन से ही रण कौशल के हथियारों से वह खेली थी।

उमाशंकर पाण्डेय जल प्रबंधन समिति सदस्य नीति आयोग ने कहा कि कालिंजर दुर्ग में भगवान नीलकंठेश्वर के दर्शन करने में लगने वाला शुल्क नहीं लगना चाहिए। हमारे जीवन में पर्यावरण का विशेष महत्व है यदि पर्यावरण ठीक नहीं होगा तो मानव जीवन संकट में आ जाएगा। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। हम सब मिलकर भारत सरकार तक कालिंजर में भगवान नीलकंठेश्वर दर्शन में लगने वाले शुल्क को समाप्त किया जाए बात पहुंचाएंगे।

 ममता मिश्रा ने कहा कि रानी दुर्गावती भारत की पहली वीरांगना नारी थी। उन्होंने ने नारी शक्ति का आवाहन किया कि पर्यावरण को बचाने के लिए नारी शक्ति को भी आगे आना चाहिए। जंगलों के कटने और नदियों के दोहन के कारण एशिया का सबसे गर्म बांदा जिला रहा।चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर के मंहत मदनगोपालदास ने कहा कि रानी दुर्गावती की यह जन्म भूमि है उन्होंने ने कहा कि रामायण में बाबा तुलसीदास जी ने लिखा है कि भगवान राम, माता सीता ने भी यहां पौधे लगाए थे। हम भगवान कामतानाथ का संदेश लेकर आपके पास आऐ है। कालिंजर दुर्ग के डाक बंगले में 11 पेड भी लगाए। लोगों में 200 पौधों का वितरण किया।

 इस दौरान पूर्व विधायक इलाहाबाद, विनोद जैन महिला मोर्चा अध्यक्ष बुंदेलखंड, गोपाल भाई समाज सेवा समिति चित्रकूट, रमेश द्विवेदी उर्फ रामजस नन्ना खुरहंड, ज्योति करवरिया विश्व हिन्दू महासंघ, सदाशिव अनुरागी जिला पंचायत सदस्य, अरविंद छिरौलिया, डा.बुद्धविलास द्विवेदी मंण्डल उपाध्यक्ष भाजपा कालिंजर, वीरेंद्र त्रिवेदी, दयाराम सोनकर प्रधान कालिंजर, राजेन्द्र श्रीवास प्रधान कटरा कालिंजर आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन चित्रकूट से आए डां. आशीष पाठक ने किया।