भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का मनाया 50वां जन्मदिन

मथुरा। कस्बा नौहझील में आज प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के जिलाध्यक्ष मनीष जिंदल के कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सबसे कम उम्र में सांसद बने योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका 50 वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब खुशी मनाई।यहां तक कि योगी जिंदाबाद के खूब नारे लगे। साथ उन्होंने मोदी जिंदाबाद के भी नारे लगाये।योगी जी के चित्र पर मिष्ठान खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के जिलाध्यक्ष मनीष जिंदल ने कहा यह हमारा सौभाग्य है योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। 

जिनके नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश बना हुआ है। आज हम गर्व से कह सकते हैं हम उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। माननीय योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पांच एयरपोर्ट, कई बड़ी बड़ी कंपनियां आज उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही हैं। भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।जन्मदिन के अवसर पर जिला संपर्क प्रमुख विवेक जिंदल, रेलवे इंजीनियर रवि अग्रवाल, नीरज कुमार,वंश जिंदल,मनोज चैधरी, बीरी सिंह फौजदार, प्रमोद कुमार, मयंक जिंदल, पीयूष यादव एवं भोला डॉन मौजूद रहे।