अवैध खनन का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, घायल

गोण्डा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक युवक के द्धारा अवैध खनन का विरोध करने पर उस को गोली मार कर घायल कर दिया गया। इलाज के लिए उस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र  के भैया पुरवा गांव के निवासी सुरेश प्रताप  सिंह पुत्र विजय नरायन सिंह ने गुरुवार की बीती रात्रि में कुछ लोग मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे। जिस का विरोध उस ने और गांव के तमाम लोगो ने किया। जिस पर फायरिंग कर दी गई। सुरेश प्रताप सिंह को गोली लग गई। 

इलाज के लिए उस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश प्रताप सिंह ने थाने पर तहरीर दिया है कि  सिटकिहवा महादेवा ग्राम के कुछ लोग अपने 10 से15  लोगो के साथ मिट्टी का अवैध रूप से खनन कर रहे थे। जिस का उस के भाई और गांव के लोगो ने विरोध किया, जिस पर गोली चला दी गई। गोली  उस के भाई के सिर पर लगी। उस ने तहरीर में कहा है कि अवैध रूप से खनन कर के मिट्टी कटहाघाट में स्थित टेढ़ी नदी को पाट रहे है। मुकदमा लिखाने की मांग किया है।