टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को निशाने पर लेकर मुंबई पुलिस ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर आई मिम्स की बाढ़

बॉलीवुड के लव बर्ड्स टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इन दिनों खबरों में बने हुई है। ये दोनों लॉकडाउन के दौरान भी घूमने फिरने से बाज नहीं रहे। इन्हे हाल ही में एक साथ मुंबई की सड़को पर कार में घूमते देखा गया। लेकिन इस बार दोनों को सैर सपाटे के लिए निकलना महंगा पड़ गया। उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई है। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लोगों को अलर्ट करने की कोशिश की है। साथ ही इन दोनों पर तंज भी कसा। ट्वीट में मुंबई पुलिस ने टाइगर और दिशा का नाम नहीं लिखा लेकिन उनकी फिल्मों के नाम से इशारा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर और दिशा बैंडस्टैंड के पास बंद सड़क पर कार में घूमते मिले थे। उनको पुलिस ने रोका और दोनों दोपहर 2 बजे के बाद घर से बाहर निकलने की सॉलिड वजह नहीं बता पाए। बांद्रा पुलिस ने बताया था कि उनकी कार ऐसी सड़क पर थी जो काम चलने की वजह से बंद थी। पुलिस ने उनके आधार कार्ड वगैरह चेक करके उन्हें दूसरे रूट से जाने के लिए कह दिया था। लेकिन अब मुंबई पुलिस ने बड़े ही मजेदार तरीके से इस मामले पर रियेक्ट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा-वायरस से चल रहे वॉर में बांद्रा की गलियों में मलंग होना दो एक्टर्स को भारी पड़ गया, जिन पर सेक्शन 188, 34 प्च्ब् के तहत बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। हम मुंबई के लोगों से दरख्वास्त करते हैं कि वे बिना मतलब हीरोपंती ना करें जिससे कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा में चूक हो सकती है। आपको बता दे, मुंबई पुलिस का ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है। वही सोशल मीडिया पर इस ट्वीट के बाद मिम्स की बाढ़ आ चुकी है। सब लोग इस पर रियेक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- दिशा पाटनी की आखिरी फिल्म सलमान खान के साथ थी अब वो रूल्स तोड़ रही है मतलब समझ रहे हो। जो सीखा है आपसे सीखा है। वही एक यूजर ने पुलिस द्वारा आम लोगो को सजा के तौर पर उठक बैठक कराते हुए फोटो शेयर कर लिखा-टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी है। पुलिस को नियम तोड़ने वाले सेलिब्रिटीज के साथ भी यही करना चाहिए। आपको बता दे मुंबई पुलिस ने इस ट्वीट को इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर इसमें बाघी भी ऐड कर दिया है। उन्होंने लिखा बिना मतलब के बाघी न बने। अब सभी लोग मुंबई पुलिस के इस कदम से काफी खुश है। साथ ही मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए टाइगर और दिशा को ट्रोल भी कर रहे है। आपको बता दे, बीते कुछ सालों से टाइगर और दिशा की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं हालांकि उन्होंने ऑफिशली इस पर अब तक कुछ नहीं बोला है। दोनों एक-दूसरे को अपना दोस्त ही बताते हैं। दोनों अक्सर आउटिंग और छुट्टियों पर साथ जाते हैं।