5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक का उद्घाटन

                                         

सहारनपुर। संत शिरोमणि रविदास जी सभा द्वारा आज हकीकत नगर स्थित कार्यालय में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक का उद्घाटन किया गया जिसमें सर्वप्रथम संत शिरोमणि रविदास जी महाराज व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया जिसमें बैंक में 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा ऑक्सीजन सिलेंडर का उद्घाटन किया गया जो जरूरतमंद लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे तथा आने वाले समय में जल्द इनकी संख्या और भी बढ़ाई जाएगी इस बारे में जानकारी देते हुए सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने राहुल भारती द्वारा किए गए इस कार्य की प्रशंसा की और सभी ने मिलकर इस कार्य में सहयोग की बात करी कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर विधायक संजय गर्ग,पूर्व नगर विधायक राजीव गुंबर,समाजसेवी राजकुमार आदि लोग मौजूद रह।