महिला सशक्तीकरण पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

लालगंज, प्रतापगढ़। महिला सशक्तीकरण को लेकर प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे तिलकराम के छात्र छात्राओं के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता निकाली गयी। रैली में शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ स्कूल के बच्चे शामिल हुए। रैली का संयोजन प्रधानाध्यापिका गीता शुक्ला ने किया। इस मौके पर गिरिजानंद कनौजिया, रामकिशन, दिनेश शर्मा, सुमन देवी, माधुरी सिंह, सुनील कुमार सरोज, विष्णु कुमार सिंह, राकेश कुमार त्रिपाठी, श्रीमती वर्मा, मनोज यादव, विवेक यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में भी जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें संजीव त्रिपाठी, राजीव दुबे, चंद्रभान मौर्य, अश्विनी शुक्ल, श्याम तिवारी, सुजाता जायसवाल, दीक्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।