विधिक माप विज्ञान विभाग की कार्यशाला का आयोजन

व्यापारी व विभाग एक दूसरे के पूरक: आनन्द स्वरूप

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा विधिक माप विज्ञान विभाग की एक कार्यशाला का आयोजन जिला अस्पताल के निकट सभागार में आयोजित की गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उप नियंत्रक विधिक माप विज्ञान मेरठ जोन आनन्द स्वरूप उपस्थित रहे। बैठक में उन्होंने बताया की विभाग की 13 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। जिसमे लाइसेंस नवीनीकरण,नया लाइसेंस बनवाना तथा सत्यापन मुख्य है।

 बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रोहित घई, जिला महामंत्री संजीव गक्खड़ व जिला महामंत्री सुनील शर्मा के संयुक्त रूप से व्यापारी की समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया। उन्होंने मांग की की सत्यापन करवाने के लिए व्यापारियों को विभाग में कांटा ले जाने के लिए बाध्य न किया जाए बल्कि उनके प्रतिष्ठान पर आकर सत्यापन किया जाए, जिस पर अधिकारियों द्वारा सहमति प्रदान की गई। बैठक में  कांटे पर लगने वाली मोहर का शुल्क भी निर्धारित करने के लिए कहा गया क्योंकि हर मोहर लगाने वाले एजेंट के यह शुल्क भिन्न भिन्न है। जिला महामंत्री आशु निरंकारी ने शहर में न उपस्थित होने के कारण वीडियो कांफ्रेंसिंग से कार्यशाला में भाग लिया।  

बैठक में सहायक नियंत्रक स्वाति कौशिक, वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र चैरसिया, निरीक्षक विकास प्रताप सिंह,नीरज अरोरा, सुनील ठाकुर, मिखयाल मल्होत्रा, अक्षु छाबड़ा, सचिन धवन, अंकित अरोरा, सुनील नागपाल, आशु बजाज,राज कुमार बत्रा, प्रवेश कंबोज, हन्नी कालड़ा,अर्पित मल्होत्रा मिंटू खेरा, हरि ओम कालरा, रमन कपूर , सिराज हसन, वसीम अहमद , विजय कुमार, सलीम अहमद , दानिश खान , आदि व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक में लगभग 25 एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।