भाजपाइयों ने मेरी माटी मेरा देश शोभायात्रा निकाली

सहारनपुर (सढौली कदीम)। भाजपा मंडल सढौली कदीम के तत्वावधान में ग्राम साढौली कदीम और हरौली में भाजपाइयों के द्वारा आज मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई और हर घर से माटी और हल्दी चावल मुठ्ठी संग्रह करते हुए राष्ट्र प्रेम जागरूकता अभियान चलाया गया तथा एक संगोष्ठी भी की गई, जिसमें वक्ताओं ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला गया और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मिशन 2024 को सफल बनाने की अपील की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश सैनी, ब्लाक प्रमुख चौधरी विश्वास कुमार, मंडल अध्यक्ष विजय सैनी पत्रकार, ग्राम प्रधान शेखर राणा आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया। जबकि कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी ईनाम, पूर्व प्रधान चौधरी सुभाषचंद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष राणा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंशीलाल उपाध्याय, मंडल मीडिया प्रभारी अजय सैनी एडवोकेट, सोनू राणा, अम्बरीष कुमार,सिटू सिंह राणा, सोनू प्रधान आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे हैं।

इसके अलावा मंडल के ग्राम बादशाही बाग, खरा कॉलोनी, फैजाबाद,टांडा फ़तेहपुर, कासिमपुर, रायपुर ,लोदीपुर, सलेमपुर गदा, मंझाडी आदि स्थानों पर भी मेरी माटी मेरा देश अभियान को चलाया गया है।