पुरानी पेंशन लागू करने तथा अन्य मांगों के लिए जिलाविद्यालय निरिक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

◆चंद्रशेखर राय बने मिडिया प्रभारी

ब्यूरो / बलिया : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षेणत्तंर संगठन द्वारा आज 13 सूत्री मांगों के लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन  किया गया जिसमें संघ द्वारा पुरानी पेंशन योग्यता धारी शिक्षणेत्तर कर्मचारी पदोन्नति सेवानिवृत कर्मचारियों का 300 दिनों में अर्जित अवकाश का नगरीकरण प्रदान करने के लिए बात रखी गई प्रधान लिपिक के पद ग्रेट 4200 ग्रेट दिया जाए कनिष्क सहायक को 2800 ग्रेट किया जाए दफ्तरी का वेतन 2400 ग्रेड किया जाए इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सैयद मोहम्मद मुस्तफा हुसैन ने कहा कि पूर्व सरकार के भारत वर्तमान सरकार भी हमारी लंबे समय से चल रही मांगों को अनदेखी कर रही है। अब शिक्षा उत्तर कर्मचारी आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है और संघर्ष की इस कड़ी में जिले पर धरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 

अगले चरण में मंडल स्तर और लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचकर धरना का आयोजन किया जाएगा यदि शासन की ओर से सकारात्मक रूप नहीं अपनाया जाता है तो हम खड़े संघर्ष के लिए तैयार हैं। पुरानी पेंशन को संघर्ष निर्णायक दौर में है। यदि सरकार पुरानी पेंशन को लागू नहीं करती है तो संगठन का कड़ा फैसला लेना होगा प्रादेशिक अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने के लिए एवं जागृत रहने का आवाहन किया कहा कि यदि आप जागरूक नहीं रहे तो पुनः पुराने दौर में जाना पड़ेगा। 

इस अवसर पर संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिला मंत्री वेद प्रकाश पांडे यादव माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जिला मंत्री रामविलास यादव के अतिरिक्त संगठन के प्रांतीय संरक्षक ललन सिंह क्रांति मंत्री गुप्तेश्वर पाठक जनपदीय मंत्री संजय कुमार सिंह वरिष्ठ संयुक्त मंत्री नागेंद्र कुमार यादव संगठन मंत्री अनिल कुमार मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि भूषण उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रामदुलार राम जितेंद्र राम संप्रेक्षक सिंह संयुक्त मंत्री अभिषेक सिंह उपेंद्र कुमार सिंह संरक्षक परशुराम प्रसाद आदि में संबोधन किया धरने की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय एवं संचालन जिला मंत्री संजय कुमार सिंह ने किया।