शिव तत्व ही सृष्टि के कल्याण का मूल: कालेन्द्रानंद

सहारनपुर। राधा विहार स्थित औघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महादेव के श्रृंगार अवसर पर स्वामी कलेंद्रानंद जी महाराज ने कहा शिव तत्व ही सृष्टि के कल्याण का मूल है। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्रावण मास पूजा महोत्सव में श्रावण मास अष्टम सोमवार को औघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव का पंचामृत से महा स्नान किया गया। 

इसके बाद शिव महिमा स्त्रोत रुद्री पाठ एवं शिव सहस्त्रनाम से महादेव का महा रुद्राभिषेक किया गया तत्पश्चात और वरदानी नर्मदेश्वर महादेव का अबीर गुलाल से दिव्य एवं भव्य श्रृंगार किया गया सभी भक्तों ने महादेव को भोग अर्पण किया और भगवान भोलेनाथ की महा आरती उतारी गई।                      

शिव महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कलेंद्रानंद जी महाराज ने कहा शिव का श्रृंगार ही सृष्टि का कल्याण है शिव ही सत्यम शिवम और सुंदरम है वही जगत के परम तत्व हैं शिव ही जड़ और चेतन में समाये हुए हैं शिव के बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं हो सकती शिव ही समस्त सृष्टि का प्राण है अर्थात शिव की शरणागति ही जीव  मात्र का कल्याण है। 

शिव ब्रह्मांड का संतुलन है के अभाव में जीवन और जगत का संचालन संभव नहीं है महाराज श्री ने कहा प्रत्येक जीव को शिव की शरणागति में रहकर शिव को अपने जीवन का आधार मानकर शिव के ध्यान में अपने जीवन को समर्पित कर शिवत्व की प्राप्ति करनी चाहिए शिव ही जीव एवं जगत के मुक्ति और कल्याण का परम मार्ग है इस अवसर पर अरुण स्वामी मिरचंद जैन राजेंद्र धीमान अश्विनी कंबोज नरेश चंदेल रमेश शर्मा विवाह सुचेता गीत ममता सरिता नाम था करुणा आदि रहे।