सहारनपुर। एकमे ग्लोबल स्कूल में आज मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूल के छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह व प्रधानाचार्य डॉ0 साहिल के द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर उनको अतिथियो के द्वारा सम्मानित किया गयां।
मुख्य अतिथि मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने कहा कि यदि कोई बच्चा किसी क्षेत्र में सफल नहीं होता तो उसे निराशा नहीं होना चाहिए। आज नहीं तो कल जरूर कामयाबी मिलेगी। प्रधानाचार्य डॉ0 साहिल ने भी स्कूली शिक्षा के महत्व को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन इलमा व गुंजन सागर के द्वारा किया गया। जिसमें मोनिका सहगल, रोबिन कुमार, आस्था शर्मा, इलमा खान, गुंजन सहगल समेत कई अभिभावक व स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।