SRH ने ट्विटर पर लारा को अपना हेड कोच नियुक्त करने की जानकारी दी। मुथैया मुरलीधरन अब लारा के असिस्टेंट होंगे। मूडी का कार्यकाल आईपीएल 2022 के बाद समाप्त हो गया था और आगामी सीज़न के लिए फ्रेंचाइज़ी ने इसे आगे नहीं बढ़ाया है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्विटर पर लिखा, "जैसा कि हमारे साथ उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। हम SRH में उनके योगदान के लिए टॉम को धन्यवाद देना चाहते हैं। यह वर्षों से एक बहुत ही शानदार यात्रा रही है। भविष्य के लिए हम उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं।"
सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक केवल एक बार 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल खिताब जीता है। हालांकि आईपीएल 2022 में SRH का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टाॅम मूडी के मार्गदर्शन में टीम ने 14 में से केवल छह ही मैच जीते थे और वो प्वाइंटस टेबल में आठवें स्थान पर रही थी।