सड़क हादसे में अज्ञात युवक घायल
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरइन मोड़ के समीप एनएच-2 में बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नेशनल हाईवे एंबुलेंस ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक युवक के नाम, पते की जानकारी नहीं हो सकी।