एक स्त्री
प्रेमिका राधा सी
पत्नी सीता सी
माँ कौशल्या सी
पुत्री शांता सी
बनना चाहती हैं।
एक स्त्री.....
प्रेमी कृष्ण सा
पिता जनक सा
पति रतन सिंह सा
पुत्र श्रवण सा चाहती हैं।
एक स्त्री.....
स्वाभिमान यशोधरा सा
त्याग उर्मिला सा
विश्वास शबरी सा
शौर्य लक्ष्मी बाई सा
रखना जानती हैं।
एक स्त्री....
पुष्प सी महक सकती हैं।
सरिता सी गति रखती हैं।
पर्वत सा अडिग रहती हैं।
अग्नि सी जलती हैं।
एक स्त्री.......
कवयित्री:- गरिमा राकेश गौतम 'गर्वित'
पता:- कोटा राजस्थान