भाई शहबाज संग गणपति बप्पा का दर्शन करने पहंची शहबाज, सिद्धार्थ भी दिखें साथ-साथ..

शहनाज गिल अपने भाई शहबाज संग मुंबई के लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडीयोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहबाज लगभग सभी जगह शहनाज के साथ दिखाई पड़ते हैं।

 दोनों भाई-बहन ने गणपति बप्पा का दर्शन किया। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद से फैंस को सिद्धार्थ की याद आने लगी। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर सिद्धार्थ को हमेशा शहनाज के साथ बता रहे हैं। आइए जानते है कि ऐसा क्या था इस वीडियो में।

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल और शाहबाज बदेशा की कई फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में शहनाज को येलो कलर के खूबसूरत सूट और पलाजो में देखा जा सकता है। शहनाज के सूट पर खूबसूरत डिजाइन है। हाथों में सिल्वर चूड़ियां, कानों में बड़े ईयररिंग्स पहने शहनाज काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

उन्होंने अपने माथे पर काली बिंदी भी लगाई हुई है। बता दें कि गणपति बाप्पा से मुलाकात के दौरान शहनाज गिल के साथ उनके भाई शाहबाज तो थे ही, साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला भी थे। दरअसल में सिद्धार्थ के निधन के बाद शाहबाज ने उनके चेहरे का टैटू अपने हाथ पर बनवा लिया था। 

ऐसे सिद्धार्थ शुक्ला शाहबाज की जिंदगी के साथ-साथ उनके शरीर का हिस्सा भी हमेशा के लिए बन गए थे। लाल बाग के राजा के दर्शन के दौरान पैपराजी की नजर शाहबाज के इसी टैटू पर पड़ी। सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो वायरल हो रही है। शहबाज का टैटू देख फैंस इमोशनल हो गए है। 

फैंस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि वह इसे ऐसे पकड़ रही है जैसे वह सिद्धार्थ का हाथ पकड़ रही हो। फैंस शहनाज-शहबाज की इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। शहनाज, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में अहम रोल निभाती नजर आने वाली हैं। इशके अलावा वह संजय दत्त के अमेरिका टूर पर भी उनके साथ गई थीं। इस टूर पर अरशद वारसी भी गए थे।