गांजे के साथ एक गिरफ्तार

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना प्रभारी शेर सिंह राजपूत अपने सहयोगी उपनिरीक्षक हरि सिंह, उपनिरीक्षक विशाल सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार वर्मा व कंधइया लाल के साथ आज सुबह क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर सुशील कुमार उर्फ खऊआ पुत्र संते निवासी ग्राम सौह थाना कल्यानपुर को गिरफ्तार करते हुए छह किलो छह सौ पचास ग्राम गांजा बरामद करते हुए उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।