यशवन्त के नेतृत्व वाहनों के काफिले के साथ निकला तिरंगा यात्रा

जहांनागंज आज़मगढ़ : देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी एंव मुख्य मंत्री योगी जी की अपील पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार को पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रानीपुर गांव में शहीद बिहारी सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण से आरंभ होकर  रानीपुर चौक पर स्थापित वीर चक्र विजेता  केदार सिंह की मूर्ति पर  तथा रानीपुर डिग्री कालेज में डुमरांव सिंह पूर्व सांसद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और नेता जी सुभाष चंद्र बोष की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वाहनों का जुलूस फत्तेपुर चकिया सुलतानीपुर कर्मी ट्यूबेल चिरैयाकोट औसत पुर मंदे बबुरा धनहुआ सेमा रोशन पुर होते हुए जहांनागंज के मवेशखाना पर पहुचा जहा नेता सुभाष चंद्र बोष और अमर शहीद शौर्य चक्र विजेता कृष्ण कुमार सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बंदेमातरम का उद्घोष किया। 

 इसके पश्चात काफिला श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पहुंचा जहा एम एल सी यशवन्त सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की मूर्ति पर माला पहनाई और कार्यकर्ताओं ने जब तक सूरज चांद रहेगा चंद्रशेखर जी का नाम रहेगा घर घर तिरंगा फहराएंगे आजादी का जश्न मनाएंगे का उद्घोष किया इस अवसर पर यशवन्त सिंह ने कहा देश की मिट्टी से हर भारतीय को अटूट लगाव है। 

इस तिरंगे की रक्षा के लिए ही सीमा पर हमारे देश का जवान गोली खाता है जब यह तिरंगा घरों घरों पर फहरेगा तो देश के बच्चे बच्चे में कुरबानी का जज्बा पैदा होगा पूरे देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब आजादी के इस महोत्सव को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए घर-घर तिरंगा लहराने  एवं जन-जन में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने की मुहिम चलाई है इसकर लिए हम देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हम सब आभारी है इस अवसर पर एमएलसी विक्रांत सिंह रिशू अरुण सिंह गोमती यादव रानीपुर प्रमुख श्रीमती सोनी राज रमेश कनौजिया अरविंद सिंह विजयबहादुर सिंह सहजाद प्रबंधक उदय शंकर चौरसिया  अशोक पांडे लाल बहादुर सिंह लालू मनोज राम संतोष राजभर पंकज यादव रामवतार जायसवाल रामनिवाश चौहान रणधीर सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।