राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

RSMSSB Computer Instructor Result 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। नतीजे rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 19 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के जरिए बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 पदों पर और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों पर भर्ती होगी।

RSMSSB Computer Instructor Result 2022: यूं चेक कर सकेंगे रिजल्ट

- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- रिजल्ट के सेक्शन पर क्लिक करें।

- Computer Instructor Result के लिंक पर क्लिक करें।

- पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना रोल नंबर तलाशें। 

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए 20 हजार  से ज्यादा आवेदन आए थे। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 9862 पदों में 8974 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी)  और 888 पद अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) से हैं। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशकों के कुल 295 पदों में 282 गैर अनुसूचित क्षेत्र और 13 अनुसूचित क्षेत्र के हैं।

न हो फर्जी डिप्लोमा

बोर्ड ने कहा है कि यदि किसी अभ्यर्थी का गैर मान्यता प्राप्त संस्थान से या फर्जी डिप्लोमा पाया जाता है तो उस अभ्यर्थी को आगे की भर्तियों के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। साथ ही संस्थान के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाही की जाएगी।