चित्रकूट। आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज कर्वी विकासखंड के भारतपुर ग्राम पंचायत में घर घर तिरंगा देकर हर घर तिरंगा को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ग्राम सचिव एवं ग्राम सहायकों ने अपना भरपूर समय देकर इसे सफल बनाने का किया प्रयास जिसमें ग्राम की पंचायत सहायक बहन नंदिनी ने ग्राम प्रधान एवं आशा कार्यकर्ता के साथ घर घर जाकर लोगों को तिरंगा झंडा प्रदान किया साथ ही सभी ग्रामीणों से अपील की आजादी के 75 वें वर्ष अमृत महोत्सव के मद्देनजर इस बार 13 से 17अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं एवं इसी कामना के साथ सभी ग्रामीणों ने इसे सफल बनाने पर जोर दिया।
ग्राम पंचायत भारतपुर में पंचायत सदस्यों ने घर-घर जाकर वितरित किए झंडे