केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान, नौजवान और छात्र सब परेशान: राजद

राष्ट्रीय जनता दल नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगा,लोकसभा की भी तैयारी

लखनऊ। राष्ट्रीय जनता दल नगर निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगा। नगर निकाय में पार्टी प्रत्याशी उतरेगा और बेहतर प्रदर्शन करेगा।इसी के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव की भी तैयारी में पार्टी जुट जायेगी। यह उदगार राजद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह के आज दारुलशफा के कामन हाल में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान, नौजवान और छात्र सब परेशान हैं। इसको लेकर हम संघर्ष करेंगे। 

राजद के सीनियर लीडर आर के श्रीवास्तव ने कहा कि अब राजद को मजबूत करना होगा और संगठन को नए सिरे से तैयार करना होगा। गांव गांव और घर घर पहुंच कर पार्टी की नीतियों और सिद्धान्तों को बताकर सबको जोड़ने के लिए जुटना होगा। महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष की जरूरत है। बैठक में सदस्यता अभियान चलाए जाने का भी निर्णय लिया गया। प्रदेश में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने हैं।

 बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में ममता मेहरोत्रा, राकेश यादव,विद्युत सिंह,लोलारख उपाध्याय,अफरोज खान,यूसुफ कुरैशी, उम्र सलमानी,कुलदीप सिंह गौतम, डॉ प्रेम यादव,कैप्टन गौतम,संगीता पाठक,पिंकी पांडे और धर्मेंद्र शामिल रहे।