आजम की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें राजधानी लखनऊ के मेदान्ता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है और क्रिटिकल केयर टीम उनका उपचार कर रही है। बताते हैं कि आजम खान को निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजम खान की तबियत खराब होने की खबर पर उनके शुभचिंतक जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।