सहारनपुर। प्रसिद्ध समाजसेवी सतपाल जी महाराज की प्रेरणा और उनके सुपुत्र विभु जी के निर्देशन में वर्ष -2015 से मिशन एजुकेशन का शुभारम्भ किया गया था। इस अभियान के तहत भारत के सभी राज्यों सहित विदेशों में भी कई लाख बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जा चुकी है। इसी क्रम में पूज्य माता श्री अमृता जी के पावन जन्मोत्सव पर भारत के सभी प्रांतों के सभी आश्रमों द्वारा निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है।
कल्याण आश्रम सहारनपुर द्वारा गांव जनधेड़ी और घाटड़ा में 437 बच्चो को पाठ्य सामग्री रजिस्टर, कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर आदि वितरित की गई। मानव उत्थान सेवा समिति के वरिष्ठ महात्मा नित्या बाई जी ने संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्याे की विस्तृत से जानकारी दीं। कार्यक्रम में शिवकुमार , आरती बहन, ईश्वरचंद प्रधान ,राजपाल , जगत सिंह, राजकमल ,विपिन सैनी, जयप्रकाश कई लोग मौजूद रहे।