जगह जगह निकाली तिरंगा यात्रा, पार्षद रश्मि, त्यागी महाराज युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में

मथुरा। हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा का अभियान के अंतर्गत वार्ड न- 50 स्थित राधा सर्वेश्वर स्कूल व दीक्षा पब्लिक स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने पार्षद रश्मि शर्मा के नेतृत्व में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।जन्मभूमि लिंक रोड से वार्ड नंबर 50 की विभिन्न गलियों में होते हुए वार्ड नंबर 34 से राधा नगर नाले तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही। 

पार्षद रश्मि शर्मा ने बताया  कि देश की आजादी के लिए किस प्रकार स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था भगत सिंह, चंद्रशेखर ,आजाद राजगुरु आदि ने अपने प्राण न्योछावर कर इस देश की आन बान शान को बचाने का काम किया आज हम उन्ही शहीदों की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा फहरा कर और अपने देश को आगे ले जाने के लिए सच्ची ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपना जीवन यापन करेंगे। 

महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम शुक्ला, सतोहा मंडल अध्यक्ष उर्मिला दीक्षित, सत्यवती गौतम, आंगनवाड़ी भवन सुधा निर्माण आशाबेन ममता शर्मा अर्चना सैनी दीक्षा गौतम, मनीष गोस्वामी पूनम , सरोज, हेमा, हैप्पी, कुसुम, रश्मि सैनी ,ललितेश आदि मौजूद रहीं। और कार्यकर्ता  बहनें मौजूद रहीं। रैली मे करीव 400 बच्चों ने भाग लिया।मोर कुटी आश्रम वृंदावन पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर तिरंगा लगाओ देश का गौरव बढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिसमें महामंडलेश्वर परमेश्वर दास त्यागी महाराज ने कहा भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाना चाहिए जिससे हम अपने भारत देश को हिंदू राष्ट्र बना सकें और आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान करना सिखा सकें। इस अवसर पर खेलगुरु बृजरत्न अशोकशेखर पहलवान ने कहा कि एक नागरिक की पहचान राष्ट्रीय ध्वज से होती है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा है ।

जो कि हमारे भारत देश का गौरव का प्रतीक है। इस मौके पर पूज्य पायलट बाबा, आरएसएस के स्वयंसेवक ठाकुर राजकुमार सिंह , लक्ष्य पहलवान, अंकित पहलवान, जय भगवान पहलवान, कान्हा पहलवान व संत गण उपस्थित रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक के नेतृत्व में सदर मंडल द्वारा प्रभात फेरी का कार्यक्रम किया गया। 

जिसमें मुख्य अतिथि बाल संरक्षण अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। प्रभात फेरी का शुभारंभ देवेंद्र शर्मा ने गुलाब जूनियर हाई स्कूल सदर बाजार से प्रारंभ करते हुए सदर चौराहे पर समापन किया। जिसमें मंडल अध्यक्ष विष्णु सैनी, तपेश भारद्वाज, गुलाब सैनी, युवा मोर्चा सदर मंडल अध्यक्ष अंकित सक्सेना, उपाध्यक्ष लोकेश सैनी,  निखिल चौधरी, पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।