विवेकानंद सेवा संस्थान द्वारा किया गया वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन।

महोली (सीतापुर) -  (राष्ट्रीय हिंदी दैनिक युग जागरण) ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए माता-पिता का प्रसन्न होना जरूरी है l यह बात क्षेत्र के  संत सूरज बाबू महाविद्यालय मे  विवेकानंद सेवा संस्थान के आयोजित वृद्धजन सम्मान समारोह कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता  वरिष्ठ चिकित्सक स्वप्न कुमार विश्वास ने कही l उन्होंने कहा चाहे जितने तीर्थों का भ्रमण कर लिया जाये, यदि घर के माता-पिता खुश नहीं है, तो भगवान भी  प्रशन्न नही होते है l 

जरूरी है माता पिता की सेवा सच्चे मन से किया जाय l उन्होने कहा संस्था विभिन्न क्रियाकलापो से धरातल पर सभी को जाग्रत करने का निरंतर काम कर रही है l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिसावा ब्लाक प्रमुख मिथिलेश सिंह यादव ने देश के महान विचारक स्वामी विवेकानंद के  चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया l उन्होंने कहा माता-पिता बड़े बुजुर्ग मानव जीवन मे वट वृक्ष के समान होते है l उनकी छत्रछाया मे बहुत बड़े सुख की अनुभूति होती है l उन्होंने कहा सुनने में आता है लोग बुजुर्ग माता-पिता को अनाथालय, आश्रमो मे छोड़ रहे है l 

बड़े दुख का विषय है l माता-पिता का सेवा करने वाले जीवन मे कभी भी दुखी नही रहते है l बड़े बुजुर्गों का अनादर करने वाले बहुत बड़े पाप के भागीदार हो रहे हैं l अंत में उन्होंने संस्था के संचालित कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा जिला के सभी ब्लाको मे इसी तरह काम किया जाय l प्रमुख आमंत्रित अतिथि  श्री विजय बंसल ने कहा संस्था अपने जिले में प्रेरणादाई सामाजिक कार्य कर रही है l कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहां मानव सेवा धर्म सबसे बड़ी पूजा है। 

 आयोजित वृद्धजन सम्मान समारोह मे संस्था के महाप्रबंधक बनवारी लाल जायसवाल विशिष्ट अतिथि  भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह  सहित आमंत्रित अतिथियो के साथ कार्यक्रम मे मौजूद बुजुर्ग जय सिंह, सुंदर लाल गुप्ता, राजाराम शुक्ला, विद्या प्रकाश भूषण कुमार शर्मा, विद्या प्रकाश पाल सहित सभी इक्कीस दंपतियों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र, चित्र व संस्था का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया l जिसमे कार्यकारिणी के जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, अरविन्द जायसवाल, पिसावा अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, अखिलेश जायसवाल, कालिका प्रसाद,  देवेश सिंह, अरुण सिंह, महोली के सतीश वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच  का संचलन अमन सिंह यादव ने किया I