दहेज हत्या में वांछित एक अभियुक्ता गिरफ्तार

कंधरापुर आजमगढ़। पूर्व की घटना का विवरण – वादी श्री रामभरोस यादव पुत्र स्व0 बहादुर यादव निवासी ग्राम भोर्रा मकबुलपुर थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि वादी की लड़की सुषमा को ससुराली द्वारा दहेज मांग के लिये प्रताड़ित किया गया तथा साजिस करते हुए रस्सी के फंदे पर लटका दिया गया।

 जिससे सुषमा की मृत्यु हो गयी, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 171/2022 धारा 498A/304B/120B भादवि व 3/4 DP ACT. बनाम 1. पति अरविन्द यादव पुत्र स्व0 शंकर यादव, 2. देवर रवि यादव पुत्र स्व0 शंकर यादव, 3. सास गायत्री देवी पत्नी स्व0 शंकर यादव निवासीगण ग्राम आजमपुर थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ पंजीकृत कराया गया।

दिनांक- 13.08.2022 को उ0नि0 जाफर खाँ मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता गायत्री देवी पत्नी स्व0 शंकर यादव निवासी ग्राम आजमपुर थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ को सेहदा पुल हाईवे के पास समय 12.50 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।