श्रीकृष्णा बोल, हरेकृष्णा बोल,
राधारमण हरि गोविंद बोल !
श्रीमाधव बोल, श्री राधे बोल,
हरि गोविंद बोल, बोल मीठे बोल,
अमृत मन घोल, हरि हरि बोल,
राधारमण हरि गोविंद बोल !
मन मेरा चंचल, सेवा भक्ति,
प्रभु मैंने तेरी करी करी,
नारायण, नारायण हरि हरि,
राधारमण हरि गोविंद बोल ,
श्रीकृष्णा बोल, हरेकृष्णा बोल,
राधारमण हरि गोविंद बोल !
कृष्ण मुरारी, हरे कृष्ण मुरारी,
बांके बिहारी, हरे बांके बिहारी,
ओ सांवल प्यारे, सुंदर नयन तिहारे,
तुम बिन दूजा कोई नहीं !
श्रीकृष्णा बोल, हरेकृष्णा बोल,
राधारमण हरि गोविंद बोल !
- जयश्री वर्मा
इंदौर , मध्यप्रदेश