कल्याणी महिला स्वयं सहायता समूह की जानकारी लेने पहुंचे अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास तथा आबकारी विभाग संजय आर भूसरेडी।

ब्यूरो ,सीतापुर। जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के ब्लाक पहला के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शमशाबाद के गांव पोहारी पुरवा के प्राथमिक विद्यालय में दिनांक 21 अगस्त 2022 को समय करीब लगभग 2:00 बजे अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री तथा आबकारी विभाग संजय आर भूसरेडी ने कल्याणी महिला स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी किया।इसके साथ ही गन्ने की खेती के बारे में क्षेत्र के सम्मानित लोगों से जानकारी लिया। 

एक हेक्टेयर में गन्ने की पैदावार कितनी होती है और आप लोगों का गन्ना किस फैक्ट्री में जाता है और फैक्टरी के द्वारा उचित मूल्य पर कितना भुगतान किया जाता है कितना रोका जाता है और अभी तक कितना गन्ने का भुगतान बाकी है इन सभी चीजों के बारे में क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों से बातचीत कर जानकारी लिया और ब्लॉक से आए हुए कई समूह की महिलाओं के द्वारा महिला रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी लिया और संजय के द्वारा समूह की महिलाओं, किसानों से जानकारी ली तथा किसानों को गन्ने के बीज के बारे में तथा बुवाई के बारे में एवं उपज के बारे में पूर्णता सुचारू रूप से जानकारी दी कार्यक्रम में भारी से भारी संख्या में समूह की महिलाएं एवं किसान सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।