अध्यक्ष छाया अग्रवाल द्वारा स्वागत केक, बिस्कुट, का वितरण किया गया
आजमगढ़। भारत विकास परिषद् आदर्श शाखा आजमगढ शाखा के संयुक्त तत्वावधान में स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अमृत महोत्सव के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का पथ संचालन विभिन्न आकर्षक झांकियो ,नृत्य ,गायन व वन्देमातरम् व भारत माता के जयकारों के साथ दिनांक 13/08/2022 प्रातः 8.30 बजे से कलेक्ट्रेट से डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर आफ स्कूल्स ने झण्डा दिखाकर रवाना किया गया।
तिरंगा यात्रा शहर प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रतिभा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल निकट एटलस टैक के प्रांगण में समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में सम्मिलित बच्चों, अध्यापकों, का आदर्श शाखा अध्यक्ष छाया अग्रवाल द्वारा स्वागत केक, बिस्कुट, का वितरण शहर के मुख्य चौक पर निकट दुर्गा जी के मन्दिर पर किया गया।
स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमाकांत वर्मा डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर, आदर्श शाखा अध्यक्ष छाया अग्रवाल ,बद्री प्रसाद गुप्त अध्यक्ष आजमगढ़ शाखा, आदर्श शाखा सचिव मीता अग्रवाल महिला संयोजिका ममता अग्रवाल रश्मि अग्रवाल अलका अग्रवाल आदर्श शाखा सीताराम पाण्डेय सचिव आजमगढ़ शाखा, राजेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष आजमगढ़ शाखा, विरजा शंकर राय, सुदर्शन दास अग्रवाल। परिषद् के अन्य गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे।