मथुरा/गोवर्धन। परम संत श्री गया प्रसाद जी की पुण्यतिथि सौंख रोड युगल बिहार कालोनी स्थित मलूका दास आश्रम में बड़े हर्ष व उल्लास से मनाई गई। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महंत निर्मल दास महाराज के सानिध्य में सुबह शंकर भगवान का रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ परम संत गया प्रसाद जी के चित्रपट पर डॉ0 मनोज मोहन शास्त्री स्वतमानंद जी डॉ0 अशोक विश्वामित्र अशोक शास्त्री श्री गोपाल प्रसाद उपाध्याय हरी बाबू शर्मा गोपाल दास जी श्याम दास बाबा ने सामूहिक दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।
सांय को संत जनों की गोष्ठी हुई। जिसमें गया प्रसाद जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। निर्मल दास महाराज ने कहा गया प्रसाद जी जैसा संत होना असंभव है। वह त्याग की मूर्ति थे।उनको भगवान के दर्शन होते थे। चेयरमैन पंडित खेम शर्मा ने कहा गया प्रसाद जी के गुणों का बखान नहीं किया जा सकता। वह संतों की शोभा थे। सायं को साधु संतों की भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान रिसीवर रिसीवर उमाकांत चतुर्वेदी, बाबा कढेरा सिंह के बाबा सुरेश सिंह सगुन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सपा तुलसी राम शर्मा ,मनीष पूर्णानंद महाराज, रामधन शर्मा ,सोमदत्त दीक्षित, अमित व मुनि जी महाराज आदि उपस्थित रहे।