सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाठ के उपलक्ष में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन घंटाघर चौक सहारनपुर पर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजीव वालिया, महापौर, राजीव गुंबर, नगर विधायक, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा एवं विजय कुमार , मुख्य विकास अधिकारी, सहारनपुर उपस्थित रहें।
प्रमोद सडाना ने सर्वप्रथम हर घर तिरंगा कार्यक्रम में पधारे सभी मुख्य अतिथियों का संस्था के पदाधिकारी से अंगवस्त्र पहनवाकर उनका स्वागत करवाया और उसके पश्चात् हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत घंटाघर चौक के चारो ओर लगभग 100 फिट तिरंगा मुख्य अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों द्वारा लगाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा प्रत्येक भारतीय की आन बान और शान का प्रतीक है व देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और प्रत्येक भारतीय राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए इस अभियान का हिस्सा बन रहा है। उंन्होने कहा कि यह अभियान देश की अस्मिता से जुड़ा एक महापर्व है जिसमे प्रत्येक भारतीय की सहभागिता हो यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
इस स्वतंत्रता दिवस पूरा देश तिरंगामय हो और चारों और हमारे स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा ध्वज दिखाई देना चाहिए। साथ उन्होंने आजादी की 75 वी वर्षगाठ के उपलक्ष में भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आप सभी से अपील करता हूं कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घरों, अपने मोहल्ले, औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय तिरंगा अवश्य फहराएं।’
इस अवसर पर प्रेम कवात्रा,परविंदर सिंह, अशोक छाबड़ा , संदीप गुप्ता, राकेश गांधी , राजकुमार अरोड़ा, परमजीत सिंह , विनय दहूजा, राजेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, दर्शन कुमार गुप्ता, राही मक्कड़, विकास मलिक, योगेश कुमार, अंशुल अग्रवाल, आकाश जाटव, मोहम्मद नौशाद अली, स०मनमोहन सिंह, नवीन टक्कर, राकेश गांधी, संजय गर्ग, पंकज गोयल, स० परमजीत सिंह, राकेश सेठी, आदि सदस्य उपस्थित थे।