भोजपुरी में बात कर लाइगर स्टार विजय देवरकोंडा ने जीता फैंस का दिल

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पैन इंडिया फिल्म लाइगर के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडे लीड रोल में है। ऐसे में दोनों अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए उसका जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे है। विजय और अनन्या दोनों अलग-अलग शहरों में जाकर फिल्म की प्रमोट कर रहे हैं। साउथ के साथ-साथ विजय ने हिंदी दर्शकों को भी दिल जीत लिया है। हिंदी दर्शकों को भी विजय का स्टाइल काफी पसंद रहा है। विजय ने ना सिर्फ हिन्दी दर्शकों का बल्कि भोजपुरी दर्शकों का भी दिल जीत लिया है।      

सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिहं के साथ भोजपुरी बोलते नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह ने विजय के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे है।

 वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा, विजय देवरकोंडा से बिहार के दर्शकों का हाल चाल भोजपुरी में पूछने के लिए कहती हैं। अक्षरा, विजय से कहती हैं कि कहें ‘का हो का हालचाल बा’। इसके बाद विजय देवरकोंडा बड़ी ही सहजता से भोजपुरी में कहते हैं, ‘का हो का हालचाल बा बिहार’। विजय को इतनी अच्छी भोजपुरी बोलता सुन अक्षरा सिंह भी चौंक जाती हैं और उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाती।

यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और फैंस विजय के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं वीडियो पर फैंस तेजी से रिएक्ट भी कर रहे हैं, एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा, ‘सब ठीक बा विजय सर।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘गजब।’ एक अन्य यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत बढ़िया।’ ऐसे ही लोगों ने वीडियो पर प्यार लुटाया है।

लाइगर की बात करें तो इस फिल्म में विजय एक फाइटर का किरदार प्ले कर रहे हैं। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। और इसके पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जारी है। इस फिल्म में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा के अलावा बाहुबली फेम राम्या कृष्णन, रोनित रॉय अहम किरदार में है। इस फिल्म से बॉक्सिंग के दिग्गज स्टार माइक टायसन भी अपनी शुरुआत करने वाले हैं। माइक टायसन वर्ल्ड के सबसे पॉपुलर प्रोफेशनल बॉक्सर हैं।