हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने हेतु निकाली गई तिरंगा यात्रा।
ब्यूरो , सीतापुर। जनपद सीतापुर की तहसील व कोतवाली महमूदाबाद कस्बे में स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए हर घर तिरंगा फहराने का आहवान किया गया। और वहीं भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के मुख्य अतिथि सफत हुसैन व जिला अध्यक्ष समीर हसन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहवान पर आने वाले पंद्रह अगस्त को अमृत महोत्सव के रूप में मानने का संकल्प लिया है उसको पुरा करने के लिए तथा हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष नफीस अहमद बारूदी,मंडल अध्यक्ष पेंतेपुर कल्लू भाई, मंडल अध्यक्ष पहला वसीम खान,नगर अध्यक्ष सफीक कुरैसी आदि समस्त पदाधिकारीगण एवं नगरवासियों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर जनता को जागरूक किया।