तिरंगा यात्रा देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने वाली विनय गल्ला मंडी परिसर में निकाली गई जागरूकता रैली

ब्यूरो , सीतापुर : जनपद सीतापुर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कृषि उत्पादन मंडी समिति सीतापुर के तत्वावधान में शनिवार को गल्ला मंडी परिसर में हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व मंडी सचिव डीपी सिंह ने किया। इस यात्रा में गल्ला मंडी के सभी व्यापारी, मिलर्स, श्रमिक एवं किसानों ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। 

इस मौके पर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से समूचा मंडी परिसर गुंजायमान हो उठा। यह विशाल जागरूकता रैली गल्ला मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार से पुरानी गल्ला मंडी, नई गल्ला मंडी एवं सब्जी मंडी से निकली। इस मौके पर मंडी सचिव डीपी सिंह ने कहा कि आजादी के वीर जवानो की शहादत से हमें आजादी मिली और उसी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, जिसे सारा देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। 

सीतापुर कच्चा आढ़ती एवं ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विनय गुप्ता ने कहा कि हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।  यह राष्ट्रीय पर्व है और इसमें सभी को शिरकत करनी चाहिए। तिरंगा यात्रा देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने वाली है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में यह संकल्प लेने का दिन है कि जब हम आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएंगे, उस समय भारत विश्व गुरु बनेगा। 

हर घर तिरंगा अभियान जन आंदोलन का रूप ले रहा है और सभी लोग इसका हिस्सा बन रहे हैं। तिरंगा यात्रा रैली में मंडी निरीक्षक विवेक शुक्ला, संजय कुमार, राम सहाय पाल, सीतापुर कच्चा आढ़ती एवं ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विनय गुप्ता, विजय बंसल, मुन्ना गुप्ता (लम्बू), राधेश्याम गुप्ता, मनीष राठौर, संदीप भरतिया, तेजनारायन भरतिया, विमल गुप्ता, दीपू गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, रजनीश गुप्ता, मोहित मिश्रा, मुरारी, रामकुमार जायसवाल, पंकज गुप्ता, सौरभ जायसवाल, रामकिशोर, सुहास शाह, नरेन्द्र बंसल (पप्पू), उत्कर्ष गुप्ता, कपिल गुप्ता, सचिन गुप्ता, सुजीत गुप्ता, मोहसिन, सईद, लालजी राठौर, मुन्ना लाल राठौर, रामनाथ गुप्ता, मुस्कान, फूल सिंह,गौरव जायसवाल आदि हज़ारों लोगों ने भाग लिया।